{"_id":"5f7776208ebc3e91b537d2d6","slug":"bus-hanging-on-bridge-to-save-bike-rider-jammed-rishikesh-news-drn3578817120","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: रायवाला में बाइक सवार को बचाने के फेर में पुल पर लटकी बस, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: रायवाला में बाइक सवार को बचाने के फेर में पुल पर लटकी बस, बड़ा हादसा टला
Sat, 03 Oct 2020 12:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला(देहरादून)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:29 AM IST
सार
- नेपाली फार्म तिराहे के पास सौंग नदी पुल पर हादसा, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित
- हादसे के बाद लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
पुल पर लटकी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर नेपाली फार्म तिराहे के पास सौंग नदी पुल पर बाइक सवार को बचाने के फेर में सवारियों से भरी एक बस का अगला पहिया पुल की रेलिंग तोड़कर पुल से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस सही समय पर रूक गई।
विज्ञापन
वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर आ रही एक निजी बस के सौंग नदी पुल से गुजरते समय हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बस चालक ने बताया कि पुल से गुजरते समय बस के सामने अचानक से एक बाइक चालक आने के चलते उसे ब्रेक मारने पड़े। ब्रेक लगतेे ही बस का अगला टायर घिसटकर पुल की रेलिंग तोड़कर बाहर निकल गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि बस सही समय पर रूक गई, जिससे बस पुल से नीचे गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बस चालक सहित सभी सवारियों को सुरक्षित उतार लिया गया। पुल पर हुई घटना के बाद हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
वीकेंड के चलते बाहरी राज्यों से वाहनों की अचानक बढ़ी संख्या के चलते नेपाली फार्म से लेकर रायवाला बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस को मशीन की मदद से हटाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूडी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।