{"_id":"58a0b3cc4f1c1b5d36d84239","slug":"burglars-have-thousands-of-goods-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने हजारों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने हजारों का माल किया पार
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शनिवार रात बंद परचून की दुकान का शटर तोड़कर नकदी समेत हजारों का समान पार कर दिया। चोरों ने एक खाली दुकान को भी निशाना बनाया, लेकिन दुकान खाली होने से कुछ हाथ नहीं लगा ।
विज्ञापन
कोतवाली डोईवाला के मिस्सरवाला क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात दो दुकानों में सेंधमारी की। मिस्सरवाला हाईवे पर सुरेंद्र बाली की परचून की दुकान है। रविवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा मिला।
विज्ञापन
अंदर जाकर देखा तो माल गायब था। सुरेंद्र ने बताया कि दुकान के गल्ले से करीब पांच हजार की नकदी के अलावा चाकलेट, सिगरेट आदि करीब चालीस हजार का समान चोरी मिला।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने पास ही एक अन्य दुकान का शटर भी तोड़ा, लेकिन दुकान में कुछ नहीं था। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले चोरों ने नाथूराम प्लाट के एक गुरदीप सिंह के बंद मकान से गहने और नकदी चुराई था। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।