{"_id":"5f9f0c118ebc3e9bc1049d58","slug":"break-the-silence-start-a-campaign-to-connect-with-femininity-rishikesh-news-drn360816487","type":"story","status":"publish","title_hn":"ॐचुप्पी तोड़ो, नारीत्व से नाता जोड़ोॐ अभयिन की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ॐचुप्पी तोड़ो, नारीत्व से नाता जोड़ोॐ अभयिन की शुरूआत
विज्ञापन
एम्स में चुप्पी तोड़ो, नारीत्व से नाता जोड़ो अभियान के तहत शपथ लेतीं महिलाएं।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश की ऐतिहासिक पहल पर शनिवार को महिलाओं की गुप्त रोगों से जुड़ी जटिल समस्याओं को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के रिकंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक गाइनोकॉलोजी विभाग द्वारा स्त्री वरदान चुप्पी तोड़ो नारीत्व से नाता जोड़ो कार्यक्रम की नींव रखी।
सम्मेलन में 13 जिलों से 50 से अधिक स्वयंसेविका महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुहिम को गांव-गांव-घर घर तक पहुंचाने व राज्य की प्रत्येक महिलाओं को उनकी समस्याओं को लेकर जागरूक करने व ग्रसित महिलाओं को उपचार के लिए प्रेरित करने की शपथ भी ली। एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के गुप्त रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान की दिशा में पहला कदम है, जिसका उद्देश्य भारत की हर महिला को ऐसी समस्याओं को लेकर जागरुक करना है। डॉ. नवनीत मग्गो ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी यह अपनी तरह की पहली मुहिम है। उन्होंने कहा कि हमें उत्तराखंड के आखिरी गांव तक पहुंच कर उस आखिरी महिला को अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. नवनीत ने प्रतिभागी सेविकाओं को महिलाओं को यौन समस्याएं और उनके यौन अंग या शरीर बाहर आने की समस्याओं पर विस्तृत जानकारियां दी।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, विभाग की चिकित्सक डॉ. मानवी, डॉ. नीति श्री, राष्ट्रीय सेविका संगठन की प्रांत कार्यवाहिनी भावना त्यागी, सेवा भारती मात्रिमंडल की प्रांत संयोजिका सुनीता भट्ट, क्षेत्रीय संयोजिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र रीता गोयल, प्रांत समरष्ठा मंच प्रमुख अनुराधा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधा गुप्ता आदि मौजूद थे।