फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Brainstorming done to make Vikas Mela grand

Rishikesh News: क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला को भव्य बनाने के लिए मंथन किया

Wed, 07 Jan 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming done to make Vikas Mela grand
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला सभागार में आयोजित बैठक। स्रोत आयोजक।
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला सभागार में क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण को मेलाध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल को मेला संयोजक चुना गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सभासद, पूर्व में रहे मेला समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सुझाव लिए गए। पालिकाध्यक्ष ने मेले में सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता का यह मेला है, जिसमें स्थानीय कलाकारों, स्थानीय महिलाओं को विशेष स्थान और मंच मिलेगा।
विज्ञापन


समाज सेवी अशोक क्रेजी ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति के उपलक्ष्य में इस मेले को आयोजित किया जाता है। वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल ने क्रेजी फेडरेशन संस्था के पूर्व के कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष डिमरी ने मेला आयोजित करने के लिए शीघ्र ही एक समिति के गठन किए जाने का सुझाव रखा। राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र नेगी ने सात दिवसीय मेले का सुझाव दिया। कहा बीते कुछ वर्षों से यह मेला विस्तृत रूप ले चुका है, जिससे क्षेत्र की अलग पहचान हुई है।

इस दौरान उन्होंने योग कांसेप्ट, स्थानीय उत्पादों की बिक्री, लोकल दुकानदारों, पहाड़ी ड्रेस कोड को मेले में शामिल करने का सुझाव दिया। पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल ने मेले के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। लोकगायक विनोद बिजल्वाण ने मेले को क्रिएटिवनेस, गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों का सामूहिक ध्वजारोहण, विद्यालयों की निबंध व खेल प्रतियोगिता कराए जाने का सुझाव रखा।



सभासद विनोद खंडूडी ने मेले में नशे से दूर रहने व जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जाने व बैनर लगाए जाने का सुझाव दिया। अंकिता शर्मा ने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों को लगाए जाने का सुझाव देते हुए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।


मधु रावत ने मेले में गढ़वाली रैंप शो आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद बृजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, विनोद सकलानी, जितेंद्र रावत, एनएन रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed