फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bonfires will be arranged at crossroads and beds will be arranged in night shelters

Rishikesh News: चौक-चौराहों पर अलाव और रैन बसेरों में होगी बिस्तर की व्यवस्था

Sun, 08 Dec 2024 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bonfires will be arranged at crossroads and beds will be arranged in night shelters
निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम ने शासन को भेजा है 15 लाख का प्रस्ताव
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से जल्द शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा निगम के दोनों रैन बसेरों में अतिरिक्त बिस्तर और कंबल की व्यवस्था करने के साथ ही निराश्रित लोगों को भी कंबल वितरित किए जाएंगे। निगम प्रशासन की ओर से करीब 15 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम की ओर से आईएसबीटी में नियमित रूप से दस-दस बेड के दो रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें एक महिलाओं के लिए और एक पुरुषों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। लोगों को रैन बसेरों की जानकारी देने के लिए जल्द ही उनके आसपास साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जिन पर सहायता और शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों का नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




इन रैन बसेरों में अतिरिक्त बिस्तर और कंबल की व्यवस्था निगम की ओर से की जा रही है। वहीं आने वाले ठंड के दिनों में निगम की ओर से त्रिवेणीघाट सहित अन्य स्थानों पर निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने पर शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर नगर निगम अलाव की व्यवस्था करने जा रहा है। जिससे निराश्रित लोगों को ठंड के कहर से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शहरभर में अलाव, रैन बसेरों में अतिरिक्त कंबल सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए निगम की ओर से करीब 15 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृति मिलने पर योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



यूजर्स चार्ज नहीं देने वाले लोगों को नोटिस जारी
नगर निगम प्रशासन ने डोर-टु-डोर कूड़ा वाहन को यूजर्स चार्ज नहीं देने वाले लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए है। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों और लोगों की ओर से कूड़ा वाहन को यूजर्स चार्ज नहीं देने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद त्रिवेणी सेना की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित कराया गया। कूड़ा वाहन को यूजर्स चार्ज नहीं देने वाले ऐसे सभी लोगों को अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। यूजर्स चार्ज नहीं देने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed