फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP will return to power with majority: Gupta

बहुमत के साथ वापसी करेगी भाजपा : गुप्ता

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP will return to power with majority: Gupta
भानियावाला में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में दीप प्रज्ज्वलित करते भाजपा कार्यकर्ता और मुख्य अत? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है। कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

भानियावाला में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंयक गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से आम आदमी के विकास को गति मिली है। आयुष्मान योजना से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अलावा डोईवाला विधानसभा के विकास कार्य बताए। कहा कि विधानसभा की जनता को सिपेट, सूर्यधार बांध समेत कई विकास योजनाएं मिली है। कहा कि विकास कार्यों से विधानसभा की जनता पूरी तरह से सतुंष्ट है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, रानीपोखरी अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, माजरी अध्यक्ष राजकुमार, अशोकराज पंवार, पूर्व दायित्वधारी, करन बोरा, संजीव सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, विक्रम सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, ललित पंत, मनीष नैथानी, संदीप नेगी, सुरेश सैनी, ममता नयाल, राजेश भट्ट, संजय चमोली, गीता सावन, अनीता अग्रवाल, प्रेम कुमार, आशा सेमवाल, नगीना रानी, दिनेश सजवाण, प्रेम पुंडीर, ईश्वर रौथाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed