{"_id":"57dc4cde4f1c1b447fd482a4","slug":"bjp-fierce-assault-on-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न पर भड़के भाजपाई
rishikesh
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को मुख्यमंत्री पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला आग के हवाले किया। चेताया कि महिला का अपमान करने वाले पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष अनिता तिवाड़ी के नेतृत्व में दून तिराहा पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर महिलाओं को अपमानित करने वाले लोगों को शह देने का आरोप लगाया। कहा कि महिलाओं का शोषण बंद नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापरी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में सरोज डिमरी, सुशीला बिष्ट, रमा रावत, सीमा खुराना, राजकुमारी जुगलाण, आशा गुप्ता, रजनी बाला, गुड्डी कलूड़ा, उर्मिला, राजेश्वरी, कांता राणा, रीना शर्मा, गोविंद अग्रवाल, शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, दीपक धमीजा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, श्यामपुर महिला मोर्चा ने आईडीपीएल सिटी गेट के सामने महिला उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। महिलाओं ने कहा कि मातृशक्ति का उत्पीडन करने वालों को संरक्षण देना, उनका अपमान है। प्रदर्शन में अनीता ममगाईं, पुष्पा मित्तल, अनीता प्रधान, मंजू बलोदी, संगीता बिजल्वाण, सुंदरी कंडवाल, कुसुम डबराल, आशा रौथाण, हेमा निमवाल, कस्तूरी देवी, प्रदीप धस्माना, संजीव चौहान, सुनील कुटल्हेडिया, संजय चौधरी आदि शामिल थे।