फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bathing at restricted ghats, fined challan

कार्रवाई जारी, पांच को संवेदनशील घाटों पर नहाना पड़ा भारी

Fri, 29 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bathing at restricted ghats, fined challan
संवेदनशील गंगा घाटों पर नहाने और मयकशी करने वाले पर्यटकों के खिलाफ मुनिकीरेती पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने प्रतिबंधित घाटों पर स्नान कर रहे दिल्ली और उत्तरप्रदेश के पांच पर्यटकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर प्रतिबंधित घाटों पर नहाने और नशीले पदार्थों को सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उन्होंने आपदा प्रबंधन दल और जल पुलिस के साथ तपोवन, साईं घाट, आस्था पथ, शिवपुरी, सच्चा धाम घाट, नीम बीच का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रतिबंधित गंगा घाटों पर पांच पर्यटक स्नान करते पाए गए। स्थानीय पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार प्रतिबंधित गंगा घाटों पर न नहाने की अपील भी कर रही थी। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पर्यटक दिनेश निवासी लोनी बार्डर गाजियाबाद, अमित कुमार निवासी अशोक नगर दिल्ली, रितिक शर्मा निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, आकाश निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, अंकित धनराज निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed