फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Badoni becomes CPM of Rishikesh-Karnprayag project

Rishikesh News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के सीपीएम बने हिमांशु बडोनी

Thu, 11 Dec 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 11 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Badoni becomes CPM of Rishikesh-Karnprayag project
हिमांशु बडोनी
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की महत्वपूर्ण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक पद पर भारतीय रेल सेवा के अधिकारी हिमांशु बडोनी की तैनाती की गई है। बडोनी इस पद पर दोबारा तैनात किए गए हैं। यहां तैनात सीपीएम अजीत यादव का स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन




नव नियुक्त सीपीएम बडोनी ने कहा कि निर्धारित समय में परियोजना कार्य पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत यादव स्थानांतरण होने पर बीते 9 नवंबर को परियोजना के मुख्यालय ऋषिकेश से कार्यमुक्त हुए। सीपीएम यादव यहां 13 जून 2022 से 9 दिसंबर 2025 तक तैनात रहे।
विज्ञापन


बुधवार को नए सीपीएम हिमांशु बडोनी ने कार्य भार ग्रहण किया। हिमांशु बडोनी भारतीय रेल सेवा 1993 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व बडोनी उत्तर मध्य रेलवे में एसडीजीएम पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हिमांशु बडोनी पूर्व में भी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में मुख्य परियोजना प्रबंधक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed