{"_id":"58c1a8dc4f1c1bda32dc4606","slug":"baba-kali-kamali-s-forthcoming-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा काली कमली वाले की निकली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा काली कमली वाले की निकली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्मप्रकाश महाराज के निर्वाणोत्सव पर निकली शोभायात्रा
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित आश्रम संस्थापक बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्म प्रकाश महाराज के 88 वें ब्रह्मनिर्वाणोत्सव पर बृहस्पतिवार को नगर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में संत-महंत, महात्माओं, श्रद्धालुओं व संत के अनुयायियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
इससे पूर्व ट्रस्ट परिसर स्थित समाधि मंदिर में पूजा- अर्चना की गई। बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्म प्रकाश महाराज की शोभायात्रा में काफी संख्या में देसी- विदेशी श्रद्धालु भी जुटे। धार्मिक यात्रा ट्रस्ट परिसर से शुरू हुई और स्वर्गाश्रम मुख्य बाजार, लक्ष्मीनारायण मंदिर, गीताभवन, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ, वेद निकेतन होते हुए ट्रस्ट परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
अनुष्ठान में ट्रस्ट के उपप्रबंधक जयेश झा, रूदल यादव, सत्य प्रकाश बहुगुणा, स्वामी गुरुचरन मिश्र महाराज, धर्मदत्त बहुगुणा, विनोद नौटियाल, विजेंद्र दत्त शर्मा, अनिल तिवारी, अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्णानंद नौटियाल, मुकेश कोठियाल, समेंद्र दत्ता, शरद कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।