{"_id":"58e93b034f1c1b1a205b6428","slug":"attempted-molestation-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार का प्रयास, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुराचार का प्रयास, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला।
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
molestation
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से घर लौट रही युवती के साथ दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने किसी तरह भागकर अपने को बचाया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार देहरादून से लौट रही एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की और जंगल में ले जाकर दुुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती शनिवार दोपहर बाजार से घर लौट रही थी। जंगल में अचानक पीछे से आकर एक युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसे जंगल में खींचने का प्रयास करने लगा। किसी तरह से युवती ने हाथ छुड़ाया और भागकर घर पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम सीरियल, थानो को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश शाह ने आरोपी कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। आरोपी आवारा किस्म का युवक है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन