फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Attempt to capture langur that injured boy fails

Rishikesh News: बालक को घायल करने वाला लंगूर पकड़ने का प्रयास विफल

Mon, 12 Oct 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 12 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Attempt to capture langur that injured boy fails
- स्कूल के पास ट्रेंकुलाइज करने पहुंची वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम, निशाना चूकने पर झाड़ियों में गायब हुआ लंगूर
विज्ञापन

- घायल शिवांशु के इलाज के लिए 30 प्रतिशत सहायता राशि जारी
यमकेश्वर। ठांगर गांव में 11 वर्षीय बालक शिवांशु को झपट्टा मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले लंगूर को पकड़ने का वन विभाग का प्रयास सोमवार को विफल हो गया। लैंसडौन वन प्रभाग के एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में वन विभाग और पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। स्कूल के समीप लंगूर को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई लेकिन निशाना चूकने से वह घनी झाड़ियों में गायब हो गया।

एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि लंगूर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। यदि आगामी कुछ दिनों तक सफलता नहीं मिलती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाएगी। लंगूर के पकड़े जाने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लंगूर के हमले में घायल बालक के इलाज के लिए 30 प्रतिशत सहायता राशि जारी कर दी गई है। बालक के स्वस्थ होने पर एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लालढांग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी, दाताराम और पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed