फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ART therapy starts in Himalayan Hospital

हिमालयन अस्पताल में एआरटी थैरेपी शुरू

Sat, 05 Dec 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
ART therapy starts in Himalayan Hospital
एआरटी सेंटर का शुभारंभ करते कुलपति डॉ. विजय धस्माना। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में एचआईवी वायरस से ग्रसित मरीजों की समग्र जांच और उपचार के लिए एंटी-रिट्रोवायरल थैरेपी सेंटर (एआरटी) का उद्घाटन एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने किया। सेंटर शुरू होने से राज्य के अलावा दूसरे प्रदेशों के मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिमालयन अस्पताल में कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने एआरटी को शुरू करते हुए कहा कि एचआईवी रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श के अलावा उपचार भी सेंटर से मिलेगा। कहा कि सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रमों को भी गति दी जा रही है। हिमालयन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी ने कहा कि आईसीटीसी केंद्र में जांच के उपरांत एचआइवी पाजिटिव पाए जाने पर मरीजों को एआरटी केंद्र की आवश्यकता होती है। एसआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि एचआईवी संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए दवाईयां उपलब्ध हो गई है। सरकार से सीडी-4 की जांच से संबधित टेस्ट किट और सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रति कुलपति डॉ. विजेन्द्र चौहान, रजिस्ट्रार डॉ. विनित मेहरोत्रा, डीन डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. संजॉय दास, डॉ. सोहेब अहमद, डॉ. सुभांषु चावला, श्रमी नेगी, गौरव रतूडी, शशि भट्ट, संजीव नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed