{"_id":"6a5f754639fb394f310aa8a4","slug":"arrival-of-kanwar-pilgrims-begins-markets-decked-out-in-saffron-attire-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-144000-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांवड़ यात्रियों का आगमन शुरू, भगवा परिधानों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांवड़ यात्रियों का आगमन शुरू, भगवा परिधानों से सजे बाजार
विज्ञापन
ऋषिकेश। सावन माह के शुभारंभ के साथ ही तीर्थनगरी में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। इसके चलते शहर के बाजारों में कांवड़ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों के लिए भगवा परिधानों और धार्मिक प्रिंट वाले वस्त्रों की दुकानें सज गई हैं।
नीलकंठ महादेव की पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कॉटन की टी-शर्ट, ट्रैक पैंट, कुर्ते और भगवा गमछे उपलब्ध हैं। पैदल यात्रा में आरामदायक होने के कारण युवा कांवड़िए विशेष रूप से कॉटन की टी-शर्ट और ट्रैक पैंट को पसंद कर रहे हैं। घाट रोड के कपड़ा व्यापारी शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक संख्या में कांवड़ यात्रियों के ऋषिकेश पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एक माह पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब से आने वाले श्रद्धालु महाकाल, राधे-राधे, बोल बम और त्रिशूल-डमरू की छपाई वाली टी-शर्ट की सबसे अधिक खरीदारी कर रहे हैं। इन टी-शर्टों की कीमत 100 से 150 रुपये के बीच है, जिससे मध्यम वर्ग के श्रद्धालु भी आसानी से इन्हें खरीद रहे हैं। वहीं भगवा गमछे 30 से 50 रुपये तक में उपलब्ध हैं जिससे पैदल चलने वाले शिवभक्तों को पसीने और धूप से राहत मिलती है जिसकी बाजार में अच्छी मांग बनी हुई है।