फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Arrested for escaping a minor on the pretext of marriage

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arrested for escaping a minor on the pretext of marriage
ऋषिकेश। नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाला एक युवक थाना रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ थाना रायवाला पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि बीते छह जुलाई को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर के आधार में थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने संजय (28) निवासी-ग्राम-मोतीचक, थाना बिहारीगंज, जनपद माधेपुर (बिहार) को हरिपुकलां से नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया। नाबालिग से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिया था। थाना पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया। साथ ही युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed