फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Apply for the special back-paper exam by the 25th

Rishikesh News: विशेष बैक पेपर परीक्षा के लिए 25 तक करें आवेदन

Thu, 22 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 22 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Apply for the special back-paper exam by the 25th
श्रीदेव सुमन विवि के सत्र 2023-26 के स्नातक विद्यार्थियों को मिलेगा मौका, प्रति सेमेस्टर 500 रुपये शुल्क देना होगा
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों को विशेष बैक पेपर परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका दिया है। पांचवें और छठे सेमेस्टर में किसी विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाए विद्यार्थी अब 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर थी।

परीक्षा के लिए आवेदन पत्र परीक्षा केंद्रों के माध्यम से विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति सेमेस्टर रखा गया है।
विज्ञापन


पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा

विशेष बैक पेपर परीक्षा के लिए पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, उत्तरकाशी, कोटद्वार व डाकपत्थर को केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों और निदेशकों को पात्र विद्यार्थियों की जानकारी देने और समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन भरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशेष बैक पेपर के लिए ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed