{"_id":"68040a0149dac1a2f30a1a89","slug":"anshika-and-srishti-of-raiwala-are-on-13th-rank-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-669216-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 13वें रैंक पर रायवाला की अंशिका व सृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 13वें रैंक पर रायवाला की अंशिका व सृष्टि
Sun, 20 Apr 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला की अंशिका बडोला और भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला की सृष्टि नौटियाल ने 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 13वां स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। राइका रायवाला के गणित शिक्षक महावीर सेमवाल ने बताया कि हाईस्कूल में 69 छात्र पंजीकृत थे। जिनमें से 57 उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला के प्रधानाचार्य जटे सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में इस बार तीन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। जिनमें सृष्टि नौटियाल ने 13वां, निखिल गैरोला और तन्नू पुंडीर ने 23वां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में आदित्य सेमवाल ने सर्वाधिक 457 अंक प्राप्त किए। 12 वीं कक्षा में 26 छात्रों में से 22 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन