{"_id":"694aef9eff69878f97092068","slug":"agriculture-minister-interacted-with-farmers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-863433-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कृषि मंत्री ने खेतों में जाकर किसानों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कृषि मंत्री ने खेतों में जाकर किसानों से किया संवाद
Wed, 24 Dec 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों के साथ संवाद करते कृषि मंत्री गणेश जोशी: भाजपा
राष्ट्रीय किसान दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रानीपोखरी क्षेत्र के भट्टनगरी गांव में खेतों में जाकर किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान किसानों को कई सुझाव भी दिए।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कृषि मंत्री ने किसानों से उत्पादन लागत, सिंचाई व्यवस्था, बीज, खाद, कीटनाशक और विपणन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि किसानों को तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण, कृषि यंत्रों के लिए फार्म मशीनरी बैंक, 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, बागवानी, पॉलीहाउस, आधुनिक कृषि तकनीक, मुफ्त सिंचाई सुविधा दी जा रही है।
सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना, कृषि को आधुनिक बनाना और फल, सब्जी, अनाज, फूल व विशेष फसलों के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।
सरकार प्रशिक्षण, बाजार और कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाकर किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है। सरकार आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गीतांजलि, जैविक बोर्ड सदस्य निरंजन डोभाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, सतीश सेमवाल, संदीप भट्ट, इंद्रपाल सिंह, एके उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।