{"_id":"58f526764f1c1ba346470fc1","slug":"administration-s-bat-against-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Tue, 18 Apr 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में पसरे अतिक्रमण को हटाती आईपीएस प्रशिक्षु निहारिका भट्ट।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजार में सड़कों पर फैले अतिक्रमण पर सोमवार को पुलिस प्रशासन का डंडा चला। इस दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने आईपीएस प्रशिक्षु निहारिका भट्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार के मुखर्जी मार्ग, दून मार्ग, क्षेत्र रोड, हरिद्वार रोड़, त्रिवेणीघाट रोड़ पर पसरे अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने चार अतिक्रमणकारियों का चालान काटा। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने दुकानों के सामानों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती में पालिका, पुलिस और राजस्व प्रशासन ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शिवानंद पॉर्किंग से लेकर रामझूलापुल तक सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को सड़क पर दुबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
टीम में थाना मुनिकीरेती प्रभारी रविकुमार सैनी, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक दयानाथ, उपनिरीक्षक मनोज शर्मा, सफाई निरीक्षक आदेेश कुमार, कांस्टेबल भानुप्रकाश, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।