फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acid poured on a child playing outside the house in rishikesh

ऋषिकेश : घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर डाला एसिड, परिजनों ने दी तहरीर

Sat, 23 Apr 2022 11:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूद्र कटारिया (2 वर्ष) पुत्र महेश कटारिया निवासी भजन आश्रम 3, तिलक रोड, जिला देहरादून रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी। इस दौरान अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की निकर पर एसिड डाल दिया। ए

विज्ञापन
Acid poured on a child playing outside the house in rishikesh
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के तिलक रोड पर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड डाल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूद्र कटारिया (2 वर्ष) पुत्र महेश कटारिया निवासी भजन आश्रम 3, तिलक रोड, जिला देहरादून रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की निकर पर एसिड डाल दिया। एसिड डालते ही बच्चे की चीख-पुकार मच गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मां ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता महेश कटारिया किसी जरूरी काम से हरिद्वार गए हुए थे। परिजनों की सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराने के बाद उन्होंने कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।


ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: एक लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, इस बार जारी किया जा रहा क्यूआर कोड

ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed