Rishikesh: चार जून तक केंद्रों में नहीं बनेंगे आधार कार्ड, खबर फैलते ही सेंटरों पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़
20 मार्च से चार जून तक आधार से जुड़े कार्य बंद किए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार को सेंटरों पर भीड़ उमड़ी। रानीपोखरी में आधार कैंप बंद होने की सूचना पर सोमवार और मंगलवार को 136 लोगों के आधार कार्ड बनाए या उससे जुड़े कार्य किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से अब आधार कैंपों में आधार कार्ड बनवाने और इससे जुड़े कार्य में 20 मार्च से चार जून तक के लिए ब्रेक लग गया है। मंगलवार को आधार कैंप चार जून तक बंद होने की सूचना के बाद रानीपोखरी पंचायत घर में आधार कार्ड से जुड़े कार्य करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
रानीपोखरी पंचायत घर सहित कई दूसरे आधार कैंपों में आधार कार्ड बनाने के साथ इससे जुड़े कार्य किए जाते हैं। 20 मार्च से चार जून तक आधार से जुड़े कार्य बंद किए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार को सेंटरों पर भीड़ उमड़ी।
रानीपोखरी में आधार कैंप बंद होने की सूचना पर सोमवार और मंगलवार को 136 लोगों के आधार कार्ड बनाए या उससे जुड़े कार्य किए गए। मंगलवार को कई दिव्यांगों ने भी पंचायत घर में कैंप में जाकर कार्य करवाया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब चुनाव नतीजों तक नहीं बनेगा कोई भी नया मतदाता, वोट बनाने की मुराद नहीं होगी पूरी, जानें वजह
ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि रानीपोखरी पंचायत घर में पिछले चार सालों से आधार कार्ड का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चार जून तक के लिए आधार कैंप को बंद किया गया है। जिस कारण पिछले दो दिन आधार कार्ड कार्यों के लिए पंचायत घर में काफी भीड़ उमड़ी।