फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Student union elections Rishikesh Sale of nomination papers for picks up pace on college campuses

Rishikesh: छात्रसंघ चुनावों के लिए कॉलेज परिसरों में नामांकन पत्रों की बिक्री तेज, 102 नामांकन पत्र बिके

Wed, 23 Sep 2026 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/ नरेंद्रनगर/ यमकेश्वर/डोईवाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/ नरेंद्रनगर/ यमकेश्वर/डोईवाला। Updated Wed, 23 Sep 2026 08:10 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर और डोईवाला के महाविद्यालयों के चारों परिसरों में कुल 102 नामांकन पत्र बिके।

विज्ञापन
Student union elections Rishikesh Sale of nomination papers for picks up pace on college campuses
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ऋषिकेश, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर और डोईवाला के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। चारों परिसरों में विभिन्न पदों के लिए कुल 102 नामांकन पत्र बिके। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।ऋषिकेश के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में 26 नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 20 और विवि प्रतिनिधि के लिए छह प्रपत्र बिके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि बिक्री 11 से तीन बजे तक हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इसी समय नामांकन होंगे। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, नरेंद्रनगर के धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में 25 प्रपत्र बिके। अध्यक्ष के आठ, उपाध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि के चार-चार व सचिव, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष के तीन-तीन प्रपत्र बिके। विक्रय समिति संयोजक डॉ. इमरान अली और चुनाव मीडिया संयोजक डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा:  दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला

यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में नौ प्रपत्र बिके। प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने आचार संहिता के पालन की अपील की। साथ ही डोईवाला के शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में 42 प्रपत्र बिके। प्राचार्य डॉ. देवेश प्रसाद भट्ट के अनुसार अध्यक्ष छह, उपाध्यक्ष नौ, सचिव, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष छह-छह और विवि प्रतिनिधि के नौ प्रपत्र बिके। नामांकन 11 से तीन बजे तक होंगे। प्रवेश परिचय पत्र से होगा और रैली-जुलूस प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed