फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A five-day spiritual festival begins today

Rishikesh News: आज से पांच दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का हाेगा आगाज

Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
A five-day spiritual festival begins today
ढालवाला। पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट की पहल पर पीएमसी सोसाइटी और पीएमसी हिंदी के सहयोग से महायोग ध्यान कुंभ का 9वां संस्करण 23 से 27 अक्तूबर तक मुनि की रेती में गंगा तट पर आयोजित होगा। आंतरिक रूपांतरण और विश्व शांति की थीम पर आधारित यह पांच दिवसीय महोत्सव निशुल्क होगा, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य आयोजक वसंथा शास्त्री ने गंगा रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि महोत्सव में ध्यान, लाइव वाद्य संगीत, गंगा आरती, ज्ञान संवाद, भारतीय शास्त्रीय संगीत, कबीर भजन, योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और ध्वनि चिकित्सा सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। बच्चों और युवाओं के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।आयोजन के दौरान 108 घंटे अखंड ध्यान और अन्नप्रसादम सेवा के तहत पांच दिनों में 1.5 लाख से अधिक सात्विक भोजन परोसने का लक्ष्य है। 27 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संत सम्मेलन और समापन सत्र होगा। प्रेस वार्ता में अमूल्या शास्त्री, मनोज दादलानी, निखिल खुरानिया और भूपिंदर सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed