फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A drowning tourist was rescued from the Ganges.

Rishikesh News: गंगा में डूब रहे पर्यटक को बचाया

Mon, 20 Oct 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A drowning tourist was rescued from the Ganges.
निम बीच पर गंगा में डूब रहे पर्यटक को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। पर्यटक अपने परिवार के साथ घूमने आया था। राफ्टिंग गाइड कृष्णा राजभर ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे वह राफ्टिंग पूरी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें गंगा किनारे से किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़ कर गंगा किनारे पहुंचे तो एक पर्यटक गंगा में डूब रहा था। राजभर ने कहा कि उन्होंने तत्काल अपनी लाइफ जैकेट पहनी और गंगा में कूद गए और डूबते हुए पर्यटक को सकुशल बाहर निकाल दिया। पर्यटक नोएडा का था और सपरिवार घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचा था। पर्यटक के परिजनों से राजभर का आभार व्यक्त किया। राजभर पूर्व में भी कई लोगों को डूबने से बचा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed