{"_id":"6112d5da8ebc3ef41c0dafa6","slug":"a-driver-driving-the-bus-1236-km-on-the-kanpur-route-rishikesh-news-drn3871482109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर रुट पर एक ही ड्राइवर दौड़ा रहा 1236 किमी बस, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर रुट पर एक ही ड्राइवर दौड़ा रहा 1236 किमी बस, दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेेश। कानपुर रूट की बस में एक ही ड्राइवर एकतरफा 1236 किमी बस चला रहा है, इतनी लंबे रूट पर अकेले बस चलाने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस रूट की बस पहले भी अकेले ड्राइवर के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है, उसके बाद भी रूट पर दो ड्राइवर नहीं भेजे जा रहे हैं।
ऋषिकेश डिपो से दोपहर 12 बजे से कानपुर के लिए बस रवाना होती है, यह बस हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, फरुखाबाद, कन्नौज होते हुए अगले दिन सुबह सात बजे कानपुर पहुंचती है। दोपहर करीब 12 बजे कानपुर से देहरादून के लिए चलती है, अगले दिन सुबह आठ बजे देहरादून पहुंचती है। लगातार एक ही ड्राइवर द्वारा 19 घंटे बस चलाने से दुर्घटना की आशंका बनीं रहती है। बताया जा रहा है नवंबर-दिसंबर 2020 में यह बस दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, लेकिन अधिकारियों की ओर से इस दुर्घटना को दबा दिया गया था। 10 जनवरी 2021 को चंडीगढ़ से कोटद्वार जा रही हरिद्वार डिपो की बस भी कांगड़ी श्यामपुर के पास यूपी रोडवेज की बस से टकरा गई थी। इस मामले में भी ड्राइवर से करीब 1500 किलोमीटर लगातार बस चलवाई गई थी। एम्स में इलाज के दौरान हरिद्वार डिपो के ड्राइवर ओमपाल सिंह ने 12 जनवरी को दम तोड़ दिया था। संवाद
रोडवेज डिपो में बस चालकों की कमी के कारण कानपुर रूट पर एक ही चालक को भेजा रहा है। जल्द ही कानपुर की बस पर दूसरे ड्राइवर को भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
- पीके भारती, एजीएम, ऋषिकेश डिपो