फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आशीष और माही बने मिस्टर एण्ड मिस एनजीए

आशीष और माही बने मिस्टर एण्ड मिस एनजीए

Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
आशीष और माही बने मिस्टर एण्ड मिस एनजीए
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में शनिवार को 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 12वीं से आशीष जेठूरी को मिस्टर और माही चौधरी को मिस एनजीए घोषित किया गया। साथ ही गुपिंदर सिंह को पीओडी ब्वाय और दिलप्रीत घोषाल को पीओडी गर्ल के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संचालक परम संत जोध सिंह महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों ने ‘जीवन तुमने दिया है संभालोगे तुम ही’ सहगान और एनजीए में बिताए 14 वर्षों के अनुभवों को कविता के माध्यम से व्यक्त किया। 11वीं की छात्रा तृप्ती आहलूवालिया ने सभी सीनियर छात्रों के व्यक्तित्व पर कविता के माध्यम अपने भाव प्रकट किए। 12वीं के रोहित देशवाल ने व्यक्तित्व निर्माण में अध्यापकों के योगदान महत्ता बताई। संत जोध सिंह महाराज ने 12वीं के समस्त छात्र-छात्राओं को उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी व प्रधानाध्यापिका अमृत पाल डंग ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा आभा भट्ट व एकता अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed