फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   542 seats allotted in the first phase; 427 still vacant

आयुष काउंसलिंग : पहले चरण में 542 सीटें आवंटित, 427 अब भी खाली

Thu, 08 Oct 2026 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 08 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
542 seats allotted in the first phase; 427 still vacant
ऑल इंडिया कोटे की सभी सीटें भरीं, राज्य कोटे के 568 अभ्यर्थियों में से करीब 400 को मिला कॉलेज
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग के पहले चरण में कुल 969 सीटों में से 542 सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बाद 427 सीटें रिक्त रह गई हैं। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग में इन रिक्त सीटों के साथ पहले चरण में आवंटन के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों की सीटें भी शामिल की जाएंगी।
काउंसलिंग के लिए कुल 1669 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 1631 आवेदन वैध पाए गए जबकि 28 आवेदन निरस्त हुए। वैध अभ्यर्थियों में 1063 ऑल इंडिया कोटे और 568 राज्य कोटे के अभ्यर्थी हैं। 16 संस्थानों की कुल 969 सीटों में 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए निर्धारित हैं। ऑल इंडिया कोटे के लिए उपलब्ध सभी सीटें पहले चरण में भर गई हैं। राज्य कोटे के लिए केवल 568 अभ्यर्थी ही उपलब्ध रहे। पहले चरण में 542 सीटें आवंटित कर दी गई हैं जिनमें ऑल इंडिया और राज्य कोटे दोनों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके बाद 427 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

पतंजलि को मिलीं पांच नई सीटें
इसी बीच पतंजलि को पांच नई सीटों की मंजूरी मिली है। इससे वहां कुल सीटों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। इन पांच सीटों को भी दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। ऐसे में मौजूदा 427 रिक्त सीटों के साथ कम से कम पांच नई सीटें भी दूसरे चरण में उपलब्ध रहेंगी। पहले चरण में आवंटित सीटों पर प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थियों की सीटें जुड़ने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर तक प्रमाणपत्रों की जांच
काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों समेत आवश्यक दस्तावेजों की जांच और संबंधित प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी की जानी है। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसमें रिक्त सीटों के साथ पहले चरण के बाद खाली हुई सीटों को भी शामिल किया जाएगा। कोई भी दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर प्रवेश निरस्त किया जाएगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक ऑन लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। 2 नवंबर से कक्षाएं शुरु होंगी।

- प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीटों का आवंटन कर दिया गया है। ऑल इंडिया कोटे की सीटें पहले ही चरण में भर गई हैं। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed