{"_id":"65f4a1fe24b1a6f9970953a5","slug":"45-doctors-brainstormed-about-improving-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-372006-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हिमालयन अस्पताल में कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हिमालयन अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iकार्यशाला में 45 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया प्रतिभागI
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में नवजात शिशु सुरक्षा विशेषज्ञ चिकित्सकों (नियोनोटॉलोजिस्ट) की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 45 चिकित्सकों ने नवजात शिशु की मृत्यु दर में सुधार को लेकर मंथन किया।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्राचार्य एवं सोसाइटी के संरक्षक प्रो. अशोक देवराड़ी ने उत्तराखंड में नवजात शिशु के मृत्यु दर में सुधार के विषय में अपने विचार साझा किए। उत्तराखंड नियोनेटोलॉजी सोसायटी की अध्यक्ष प्रो. श्रीपर्णा बासु ने अब तक किए कार्यों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। हिमालयन अस्पताल एवं ग्राफिक एरा के चिकित्सकों ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नवजात के बारे में चर्चा की। हिमालयन अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल रावत को वर्ष 2025 का उत्तराखंड नियोनेटोलॉजी सोसायटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।