फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एलाइंस एयर 10 मई से शुरू करेगा दिल्ली देहरादून हवाई सेवा

एलाइंस एयर 10 मई से शुरू करेगा दिल्ली देहरादून हवाई सेवा

Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एलाइंस एयर 10 मई से शुरू करेगा दिल्ली देहरादून हवाई सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हवाई यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। एक और नई विमानन कंपनी एलाइंस एयर कल 10 मई से दिल्ली-देहरादून के बीच जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। उधर, बुधवार से स्पाईसजेट ने भी देहरादून मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी।
विज्ञापन

जेट एयरवेज की हवाई सेवाऐं बंद होने के बाद अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाईसेवा शुरू करने के लिए नई विमानन कंपनी एलांइस एयर आगे आई है। कंपनी ने 10 मई से दिल्ली के लिए हवाई सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम के अनुसार एलाइंस एयर का विमान सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से वह सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर देहरादून से हवाई यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा। राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए हवाई सेवा लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे विमानन कंपनी यहां नई उड़ानें शुरू कर रही हैं। स्पाईसजेट के देहरादून मुंबई के लिए बुधवार से सेवाएं शुरू कर देने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को सीधी सेवा मिलने से राहत है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कुछ अन्य कंपनियां भी देहरादून एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों को शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed