फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   35-foot-tall effigy of Ravana to be burnt in Premnagar Bazaar; preparations complete

Rishikesh News: प्रेमनगर बाजार में होगा 35 फुट ऊंचे रावण का दहन, तैयारियां पूरी

Sun, 18 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 18 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
35-foot-tall effigy of Ravana to be burnt in Premnagar Bazaar; preparations complete
डोईवाला। नवयुवक दशहरा समिति प्रेमनगर बाजार की ओर से विजयदशमी पर्व के दिन शिवमंदिर के सामने पुराने दून घाटी के मैदान में दशानन के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। विजयदशमी के दिन रावण के पुतले के दहन की तैयारियां पूरी हो गई है। डोईवाला में केशवपुरी मैदान और प्रेमनगर बाजार शिव मंदिर के सामने पुराने दून घाटी मैदान पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नव युवक समिति की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाजसेवी राजन गोयल मुख्य अतिथि होंगे। समिति के शुभम, आर्यन कौशल, सक्षम जिंदल और शिखर कौशल आदि युवाओं ने स्वयं रावण के पुतले को तैयार किए हैं। बताया कि दशानन के पुतले का दहन रात आठ बजे किया जाएगा। युवाओं की ओर से तैयार किए गए रावण के पुतले के दहन के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पात्र दशहरा समिति की ओर से भी केशवपुरी बस्ती दशहरा मैदान में रावण और अन्य पुतलों का दहन होगा। समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी ने बताया कि दशहरा मैदान में परंपरागत मेला आयोजित किया जा रहा है। शाम आठ बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed