फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   कारोबारी के हत्यारोपी को आजीवन कारावास

कारोबारी के हत्यारोपी को आजीवन कारावास

Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के हत्यारोपी को आजीवन कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कबाड़ कारोबारी की हत्या के आरोप में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी अजीत जुयाल को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड न अदा करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। दो वर्ष पूर्व 19 मई 2017 को कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय कबाड़ कारोबारी हेतराम का शव हाइडिल कॉलोनी के समीप झाड़ियों से बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर पुलिस को चाकू के निशान मिले थे।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक की पत्नी सुदेश देवी ने 21 मई को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अजीत जुयाल उर्फ टोपी पुत्र स्व. रामचंद्र जुयाल निवासी ग्राम सिंधीसौड, गैंडखाल, तहसील यमकेश्वर, पौड़ी हाल निवासी किरायेदार बहादुर सिंह गुसांई शांतिनगर, ढालवाला, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू की थी।
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में की थी हत्या
जांच में पुलिस ने पाया कि कारोबारी हेतराम और आरोपी अजीत जुयाल का आपस में किसी काम को लेकर लेनदेन था। हेतराम आरोपी अजीत को लेनदेन के लिए काफी दबाव बना रहा था। लेनदेन न चुका पाने के कारण अजीत जुयाल ने हेतराम की हत्या कर दी। घटना पर पर्दा डालने के लिए आरोपी ने खुद मृतक के परिजनों को फोन पर दुर्घटना की सूचना दी गई। दो वर्ष से मामला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनीष मिश्रा की अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को न्यायाधीश मनीष मिश्रा की अदालत ने आरोपी अजीत जुयाल उर्फ टोपी को हत्यारोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed