फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   डॉ. बमराड़ा को कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग सम्मान

डॉ. बमराड़ा को कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग सम्मान

Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
डॉ. बमराड़ा को कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सेमका) की ओर से आदर्श विद्यालय गंगा भोगपुर के गणित अध्यापक डॉ. अतुल बमराड़ा को एजुकेशनल मीडिया फेस्टिवल फॉर कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग सम्मान से नवाजा गया है। डॉ. बमराड़ा को यह सम्मान उनके विकसित किए गए यू-ट्यूब वीडियोज के लिए दिया गया है।

सेमका ओपन व दूरस्थ शिक्षा में विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सामग्री का निर्माण व प्रयोग के संवर्धन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था है। 2018 में एशिया के सात कॉमनवेल्थ राष्ट्रों सिंगापुर, ब्रूनेई, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया व बांग्लादेश के प्रतिभागियों से आवेदन मांगे गए थे। डॉ. बमराड़ा ने बताया कि इन शैक्षिक वीडियोज को बनाने का मुख्य उद्देश्य सूचना तकनीक का प्रयोग करने वाले शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों तक एनसीईआरटी के गणित पाठ्यक्रम को सहज माध्यम से पहुंचाना है। इससे छात्र गणित विषय को सरल व रोचक तरीके से सीख व समझ सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान प्रसार भारत सरकार के निदेशक नकुल पराशर ने समस्त प्रतिभागियों से लगन व ईमानदारी से गुणवत्तापरक डिजिटल कंटेन्ट बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed