फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   रानीपोखरी शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

रानीपोखरी शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 31 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
रानीपोखरी शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। रानीपोखरी शरदोत्सव सीजन-6 का कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर विवश पर कर दिया। शरदोत्सव का शुभारंभ एम्स के डीन डॉ. बिजेंद्र सिंह और दी कारनेशन स्कूल के प्रबंधक रजनीश डोगरा ने संयुक्त से दीप जलाकर किया। जबकि विनोद मुसान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

बत्ती गुल मीटर चालू के बाल कलाकार सक्षम उनियाल और स्वर्णित सेठी आकर्षण का केंद्र बने रहे। टीवी कलाकार रणवीर सिंह चौहान को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में धूम सिंह रावत ने गाजिणा और केशर पंवार ने कैरन भरमाई गीत गाकर झूमने पर विवश कर दिया। वायस इंडिया फेम दीपा धामी, गढ़वाली रैपर सूरज त्राटक, बीट बाक्सर अंकित चमोली ने मनमोहक गढ़वाली रैप दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए। निर्णायक की भूमिका में सचिन पुरोहित और दीपक चमोली रहे। कार्यक्रम के संयोजक नरेश उनियाल ने कहा कि रानीपोखरी शरदोत्सव सीजन 6 यादगार बन गया है। इस दौरन जगदीश कलूडा, विशाल बिष्ट, रवि राम, सूरज और अभिषेक आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed