{"_id":"5c292d80bdec225709210b24","slug":"31546202496-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाग्रता वाले बच्चे हमेशा आगे बढेंगे : निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाग्रता वाले बच्चे हमेशा आगे बढेंगे : निशंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। जिन बच्चों में एकाग्रता व मेहनत करने की क्षमता होगी, वह हमेशा आगे बढ़ेंगे। भारत के संस्कारों व विचारों की रक्षा का दारोमदार बच्चों पर है, यह बच्चे ही कल के भविष्य हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गंगोत्री विद्या निकेतन हाईस्कूल के शिलान्यास व सम्मान समारोह के दौरान कही। रविवार को बापूग्राम स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन हाई स्कूल में सभागार शिलान्यास व सम्मान समारोह के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद राधा रमोला, गुरविंदर सिंह, सुंदरी कंडवाल, रश्मि देवी, लक्ष्मी रावत, विजय, विपिन पंत, विरेंद्र रमोला, विकास तेवतिया को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत करने वाली बालिका को विधानसभा अध्यक्ष कोष से पांच हजार रुपये तथा दो अन्य मेधावी बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डा. सविता मोहन, स्कूल के प्रबंधक कमला प्रसाद भट्ट, सह प्रबंधक संजय शास्त्री, पूर्व राज्यमंत्री उषा रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा चेतन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राणा, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर पं. रवि शास्त्री, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन बंशीधर पोखरियाल ने किया।