फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   27 types of constellation plants planted for world welfare

विश्वकल्याण के लिए रोपे 27 किस्म के नक्षत्र पौधे

Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
27 types of constellation plants planted for world welfare
ऋषिकेश। विश्व कल्याण की कामना के साथ रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी दिवाज ने धनवंतरी भवन में नक्षत्र वाटिका में 27 किस्म के नक्षत्र पौधों का रोपण किया। रोटरी क्लब के सदस्यों पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया। क्लब के सदस्यों ने शहरवासियों से अपने जन्म नक्षत्र के अनुसार पौधे लगाने और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की।
विज्ञापन

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल ने कहा जनहित सुखाय रोटरी का मूलमंत्र है। क्लब जनकल्याण कार्यों के लिए निरंतर कार्य करता है। डा. रवि कौशल ने कहा कि नक्षत्र पौधों के संपर्क में आने मात्र से व्यक्ति के जीवन में जीवन में बड़ा बदलाव आता है। वह निरोगी होने के साथ सफलता भी प्राप्त करता है। रोटरी क्लब दिवाज की अध्यक्ष यामिनी कौशल और सचिव रेखा गर्ग ने कहा कि अपने जन्म नक्षत्र के वृक्ष का पालन पोषण के साथ उनकी सुरक्षा करने से हर प्रकार का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से प्रकृति भी बचेगी, और पर्यावरण भी। रोटरी क्लब के परियोजना चेयरमैन और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने कहा कि हर नक्षत्र की अलग अलग आकृतियां, गुण, धर्म होते हैं, इनमें अतिविशिष्ट ऊर्जा का संवहन होता है, जिसका प्रत्येक मनुष्य और जीव जंतुओं पर सकारात्मक प्रभाव होता है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब सचिव गोविंद अग्रवाल, शुशील गोयल, मनोज वर्मा, नवनीत नागलिया, डॉ. अरुण कुमार, गोपाल प्रसाद , डा. प्रगति पनेरु, पूनम वर्मा, विभा सिंह, डॉ. जीएल अरोड़ा, राजीव, विशाल तायल, मनीष राजपूत ,अमित तुषार, वैभव गोयल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed