फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   2,526 voters cast their votes.

Rishikesh News: 2526 मतदाताओं ने किया मत का प्रयोग

Sun, 19 Jul 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 19 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
2,526 voters cast their votes.
मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन जनपद टिहरी के प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में 3089 मतदाताओं में से 2526 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह चुनाव मुख्य शिक्षाधिकारी टिहरी कमला बडवाल और नोडल अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी नरेंद्रनगर दीप्ति की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर चुनाव हुए। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक चली। उत्तराखंड शिक्षक संघ जनपद शाखा टिहरी के अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर टिहरी जनपद से रविंद्र राणा, पौड़ी जनपद से कविंद्र मोहन और नैनीताल जनपद से सोहन मंजिला चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर सात-सात और संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर आठ-आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। टिहरी जनपद में करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ। विजेता प्रत्याशियों की घोषणा शिक्षा निदेशालय देहरादून से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed