फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दस हजार की आबादी के लिए भगीरथ बने अमरजीत

दस हजार की आबादी के लिए भगीरथ बने अमरजीत

Wed, 03 Apr 2019 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
दस हजार की आबादी के लिए भगीरथ बने अमरजीत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ की करीब दस हजार से ज्यादा आबादी के लिए किसान अमरजीत भगीरथ बनकर सामने आए हैं। पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने माता स्व. रतन कौर तथा पिता स्व. गुलजार सिंह की स्मृति में अपनी 300 वर्ग मीटर भूमि पेयजल संस्था को सौंप दी है। उक्त भूमि का स्थानांतरण ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर की उपस्थिति में पेयजल संस्थान के नाम कर दिया गया है। संस्थान उक्त जमीन पर पानी की टंकी बनाएगा।
विज्ञापन

जनसंख्या के बढ़ते दबाव और पुरानी हो चुकी पेयजल पाइप लाइन के कारण ग्रामीणों को कई वर्षों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। कई बार पेयजल संस्थान से वार्ता भी हुई लेकिन भूमि उपलब्ध न होने के कारण कोशिशें नाकाम रही। इसी क्रम में मंगलवार को स्थानीय किसान अमरजीत सिंह ने अपने माता पिता की स्मृति में पेयजल संस्थान को पानी की टंकी बनाने के लिए अपनी भूमि दान कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान ने बताया कि लंबे समय से भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


350 केएलपी क्षमता का बनेगा टैंक
जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता डीएस रावत ने बताया कि स्थानांतरित की गई उक्त भूमि पर चुनाव बाद 350 केएलपी क्षमता की पानी की टंकी बनाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नई टंकी के निर्माण और नई पाइप लाइन से खदरी में पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी। ग्राम प्रधान खदरी सरोप सिंह ने बताया कि दान की गई भूमि के शिलान्यास पर स्व. गुलजार सिंह और स्व. रतन कौर के नाम का शिलापट्ट लगाया जाएगा। इस दौरान डोईवाला विकासखंड के पूर्व प्रमुख डॉ. केएस राणा, पीएनबी के पूर्व प्रबंधक आरएस रावत, पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला, ज्योति कोटनाला, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, उप प्रधान टेक सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडेय, पंचायत सदस्य कौरा जेठूडी, पंचायत सदस्य पुष्पा भट्ट, पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, कुंवर सिंह तड़ियाल, उषा थपलियाल, सरिता रानाकोटी, महिला मंगल अध्यक्षा अनुराधा सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed