फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   36 लोगों ने किया रक्तदान, नेत्रदान का संकल्पपत्र भी भरा

36 लोगों ने किया रक्तदान, नेत्रदान का संकल्पपत्र भी भरा

Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
36 लोगों ने किया रक्तदान, नेत्रदान का संकल्पपत्र भी भरा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। सिमलास ग्रांट स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को मां कौशल्या बोरा फाउंडेशन की ओर से किसान मेला आयोजित किया गया। किसान मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी और वरिष्ठ भाजपा नेता करन वोरा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान रक्तदान शिविर में 32 रक्तदानियों ने रक्तदान किया और नेत्रदान का संकल्पपत्र भी भरा।

सीएम प्रतिनिधि शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला को आदर्श रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। संस्था द्वारा किए गए ऐसे प्रयासों से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचता है। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाओं का मिलना मेले की सार्थकता है। विशिष्ट अतिथि एलपी सेमवाल और समाजसेवी विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विभागीय अधिकारियों के आने से समस्याओं के समाधान को गति मिलती है। फाउंडेशन अध्यक्ष सुषमा बोरा ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में पब्लिक इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, नारायण सिंह बोरा, सचिव उम्मेद बोरा, राजेंद्र मनवाल, प्रदीप कुमार, श्रवण प्रधान, भगवान दास, आशा सिंह, जागीर सिंह, प्रमोद बोरा, अशोक कुमार, पृथ्वीराज कार्की, शंकर सिंह कान्याल, आलोक जोशी, सुदेश सहगल, कंचन सिरोला, मनमोहन नौटियाल, ओमप्रकाश कांबोज, मनवर नेगी आदि के अलावा स्थानीय किसान मौजूद रहे। मेले में विभागीय स्टॉलों के अलावा 36 लोगों ने रक्तदान और तमाम लोगों ने नेत्रदान के संकल्पपत्र भी भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed