{"_id":"5c65ce96bdec227363551910","slug":"21550175894-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा क्याक फेस्टिवल प्रतियोगिता 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा क्याक फेस्टिवल प्रतियोगिता 17 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । गंगा क्याक एसोसिएशन की ओर से 17 फरवरी से तीन दिवसीय गंगा क्याक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश विदेश से लगभग सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार हॉल में एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव में देश विदेश के लगभग सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें विजेता प्रतिभागी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा वेस्ट इंडियन प्रतिभागी टीम को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ राफ्टिंग से संबंधित अन्य सामान भी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रो केटेगरी की टीम को 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और विगनेस केटेगरी की टीम को 500 रुपये रजिस्ट्रेश फीस जमा करनी होगी। महिलाओं को रीवर राफ्टिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें निशुल्क इंट्री दी जाएगी। रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान चार गेट बनाए जाएंगे। इन चार गेटों मेें प्रतिभागियों का प्रवेश करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग से रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यहां पर दुनियां की सबसे बड़ी रेपिड का होना है। कहा कि अब तक बाहरी देशों से 16 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन सचिव नरेंद्र रावत, सहसचिव संदीप राणा मौजूद थे।