फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   21 mil plantas esperan la lluvia

21 हजार पौधों को बारिश का इंतजार

Thu, 14 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 14 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
21 mil plantas esperan la lluvia
पौधे। - फोटो : filephoto

मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश होगी। जुलाई माह आधा बीत चुका है, पर अब तक इंद्र देवता मेहरबान नहीं हुए। बारिश नहीं होने से वन विभाग का वानिकी कार्य प्रभावित हुआ है। जंगल में रोपने को मंगाए 21 हजार पौधे रेंज कार्यालय में रखे है।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्रों पौध रोपण करता है। बीते वर्ष 2015 को जुलाई के प्रथम सप्ताह से जमकर बारिश हुई, लेकिन इस बार बारिश बहुत कम होने से जंगल में सूखा पड़ा है। इन दिनों वन विभाग का वन महोत्सव सप्ताह अभियान चल रहा है, इसके तहत विभाग वन क्षेत्र में पर्यावरण का हराभरा रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपता है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद बारिश नहीं होना चिंता का विषय है। जंगल में पानी के प्राकृतिक स्रोत नहीं हैं। बारिश होने पर हीं पौधों का विकास संभव है। यही वजह है कि पौधों को जंगल में रोपने की बजाय रेंज कार्यालय में टैंकर से पानी मंगवाकर उन्हें सुबह शाम सींच रहे हैं। बताया कि बारिश होने पर ही पौधों को जंगल में रोपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल रोपे 16 हजार पौधे
रेंज कार्यालय के मुताबिक वर्ष 2015 में मानसून पूरी तरह से मेहरबान रहा। जुलाई से पहले ही आसमान में छाए बादल जमकर बरसे, तब जंगल में करीब 16 हजार नए पौधे रोपे, लेकिन इस बार आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और बिन बरसे फुर्र हो रहे हैं। समय से बारिश नहीं होना चिंता बढ़ा रहा है।

इन प्रजातियों के पौधे
वर्ष 2016 में जंगल में कनक चंपा, कचनार, बहेड़ा, आंवला और बास के करीब 21 हजार पौधे रोपे जाने हैं, जिन्हें बारिश का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed