{"_id":"5c268bb3bdec2256fb089d99","slug":"201546030003-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर कॉकटेल पार्टियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर कॉकटेल पार्टियों का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । मैत्री स्वयंसेवी संस्था ने नव वर्ष पर जगह जगह होने वाली कॉकटेल पार्टियों का विरोध करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से ऐसी पार्टियों पर रोक लगाने की मांग की है। शुक्रवार को संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी के नेतृत्व में संस्था सदस्यों ने उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी के माध्यम से पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष नए साल के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर को जगह-जगह कॉकटेल पार्टियों का आयोजन किया जाता है।
परिणाम स्वरूप नए साल की रात मारपीट व सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इसका खामियाजा कई परिवारों को भुगतना पड़ता है। संस्था विगत कई वर्षों से शराब का विरोध करते हुए जनजागरुकता अभियान चला रही है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से नव नर्व पर होने वाली कॉकटेल पार्टियों के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर कमला नेगी, हरिचरण, दीपक रयाल, पंकज गुसांई, विपिन पेटवाल आदि मौजूद थे।