फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नववर्ष पर मिलेगी 300 बिस्तरों के अस्पताल की सौगात

नववर्ष पर मिलेगी 300 बिस्तरों के अस्पताल की सौगात

Mon, 31 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर मिलेगी 300 बिस्तरों के अस्पताल की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। डोईवाला। नववर्ष पर क्षेत्र के लोगों को 300 बिस्तरों के अस्पताल की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर्रावाला में खुलने जा रहे अस्पताल का शिलान्यास जनवरी महीने में करने की घोषणा की है। अस्पताल खुलने से डोईवाला के साथ ही देहरादून के लोगों को भी फायदा मिलेगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने डोईवाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें भी सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि 23 लाख परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिन और सप्ताहवार अधिकारी आयुष्मान योजना से लोगों को जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिपेट के बाद डोईवाला में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान (एनआईआरडी) का क्षेत्रीय केंद्र शुरू करने पर काम शुरू कर दिया गया है। थानो अस्पताल को एम्स ऋषिकेश द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। चांडी, झबरावाला खैरी पुल के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डोईवाला के बीएसएफ को यथावत रखने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से स्वीकृति मिल गई है। बताया कि कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र के लिए जमीन की व्यवस्था अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए साल में डोईवाला के सौंदर्यीकरण पर भी फोकस किया जाएगा। माजरी नहर के दोनों ओर पार्क आदि की व्यवस्था की जाएगी। नव वर्ष पर विशेष कैबिनेट बुलाकर कुछ अहम फैसले लिए जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता करन सिंह वोरा, बालेश्वर पाल, रोहित क्षेत्री ललित पंत, दिनेश सजवाण, विपुल मैंदोली, श्रवण प्रधान, मंदीप बजाज, राजकुमार, विजय भट्ट, नरेंद्र नेगी, नगीना रानी, रामगोपाल शर्मा, आशा कोठारी, ममता नयाल, सरिता जोशी, गीता सावन, राजेंद्र मनवाल, दीवान सिंह रावत, राकेश नौटियाल, ईश्वरचंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं पीएम के मन की बात
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ लच्छीवाला वन विश्राम गृह में आधा घंटा प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान दायित्वधारी डॉ. आरके जैन, डॉ. बालेश्वर पाल, करन बोरा, मंडल अध्यक्ष भानियावाला राजेंद्र मनवाल, डोईवाला के श्रवण प्रधान और बालावाला के पूरण सिंह नेगी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed