फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पेयजल शुल्क में की गई वृद्धि वापिस लेने की मांग

पेयजल शुल्क में की गई वृद्धि वापिस लेने की मांग

Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
पेयजल शुल्क में की गई वृद्धि वापिस लेने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश
विज्ञापन

नेहरू ग्राम के लोगों ने जलकल अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पेयजल शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। शनिवार को पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नेहरूग्राम के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जलकल अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल शुल्क में अनावश्यक वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से घोषणा की गई थी कि नगर निगम ऋषिकेश में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में दस वर्षों तक किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा।

नगर निगम गठन के एक महीना भी नहीं हुआ कि जल संस्थान ने पेयजल शुल्क में वृद्धि कर दी है। अगर शीघ्र ही पेयजल शुल्क में की गई वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. एके शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, पंकज सिंघल, सुनील वर्मा, बलवीर सिंह रावत, मनोहर सिंह रावत, सरस्वती नेगी, कमला नेगी, गीता बिष्ट, प्यारी बिष्ट, ओमपाल अग्रवाल, हन्नी पाल, प्रीति घिल्डियाल, संजय बिष्ट, जगवीर पंवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed