{"_id":"5c2a7ccabdec2257057f32e4","slug":"181546288330-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैपलिंग खिलाड़ियों का दल भूटान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैपलिंग खिलाड़ियों का दल भूटान रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भूटान में होने जा रही चौथी साउथ एशियन ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए नगर के छह खिलाड़ियों का दल भूटान के लिए रवाना हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने समस्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ग्रैपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव और ग्रैपलिंग एसोसिएशन के महासचिव विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि राघव विश्नोई, आर्यन रावत, प्रशांत सिंह, विक्रांत सिंह, प्रद्युम्न बिष्ट, नवीन रयाल का चयन राष्ट्रीय ग्रैपलिंग टीम के लिए हुआ। यह खिलाड़ी भूटान में चार और पांच जनवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
छह जनवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के जूनियर वर्ग में आरव गोयल, सार्थक सेमवाल, अनुराग भद्री, वंश पाल, कृतिका अग्रवाल, हर्ष पाल, दिविता पोखरियाल, गौरी पौखरियाल, साक्षी चौहान, इशिता अग्रवाल, सृष्टि चौहान और सीनियर पुरुष वर्ग में अभिषेक रावत, विशाल शर्मा प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर संस्था के संरक्षक मदनमोहन शर्मा, व्यापार सभा के अध्यक्ष नवल कपूर, केशव पौखरियाल, महावीर चौहान, पीयूष अग्रवाल मौजूद रहे।