{"_id":"5cdc701cbdec22073561bbd8","slug":"171557950492-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल लच्छीवाला में बच्चों से कराया जा रहा है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल लच्छीवाला में बच्चों से कराया जा रहा है काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। मॉडल स्कूल का दर्जा पाने वाले लच्छीवाला के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बाल श्रम कराने की शिकायत शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से की गई है। विद्यालय में बच्चों से काम लेने पर अभिभावकों में नाराजगी है।
लच्छीवाला के प्राथमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल का दर्जा मिला है। सुविधा होने के बावजूद विद्यालय में बच्चो ंसे काम कराए जाने की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची है। अभिभावक राजेश द्विवेदी ने जिलाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को विद्यालय में बाल श्रम कराए जाने से अवगत कराया है। शिकायती पत्र में बताया गया कि बच्चों से विद्यालय में झाड़ू लगाना आदि काम कराए जाते हैं। इससे बच्चे विद्यालय जाने में आनाकानी करते हैं। सरकारी विद्यालयों में जरूरतमंद परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। पत्र के माध्यम से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
---
विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी नहीं है। लिहाजा शिक्षक और बच्चे मिलकर साफ सफाई रखते हैं। विद्यालय में किसी भी बच्चे से कोई काम नहीं कराया जाता है। शिकायत निराधार है।
विज्ञापन
-प्रेम मोहन, प्रधानाचार्य
---
मॉडल स्कूल में बालश्रम की शिकायत मिली है। डोईवाला ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी को मामले को देखने का निर्देश दिया गया है। मैं स्वयं मॉडल स्कूल का अवलोकन करने के लिए जाउंगा। यदि शिकायत की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
-राजेंद्र सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक