{"_id":"5c687263bdec227365149d34","slug":"161550348899-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर स्पष्ट नीति बनाए केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर स्पष्ट नीति बनाए केंद्र सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
आतंकवाद पर केंद्र सरकार को स्पष्ट और कड़ी नीति बनानी चाहिए। साथ ही पाकिस्तान के मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। ताकि जवानों का खून बेवजह न बहे।
ये बातें पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत सिंह रांगड़ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि सभा में कहीं। इसके पहले रांगड़ के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने नटराज चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान शोकसभा आयोजित कर पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजेश चौहान, दीपक ध्यानी, सुरेंद्र सुयाल, कपिलदेव गैरोला, सत्यप्रसाद भट्ट, कुलानंद पंत, वीर सिंह रावत, बीएस सजवाण, मालचंद सिंह, सुंदरलाल जोशी, जेपी पंत, भरत सिंह, सुभाष चंद्र, बीएस राणा आदि मौजूद रहे।
भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट के नेतृत्व में ढालवाला चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। यहां सभी ने पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला महामंत्री प्रकाश बिजल्वाण, गजेंद्र राणा, राजू थलवाल, राजकुमारी जखमोला, वंदना थलवाल, कमलेश थलवाल, रुचि चौहान, विजयलक्ष्मी कंडारी, नलिन भट्ट, विनोद कुकरेती, प्रेमदत्त सेमवाल आदि मौजूद रहे।
पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के स्वयंसेवी छात्रों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खात्मे को ठोस कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी नवीन भट्ट के नेतृत्व में शहीदों की याद में रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्राचार्य डा. अनिल कुमार शुक्ला, राकेश, संजय, राहुल, मनीष सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आतंकी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर विरेंद्र नौटियाल, तनुजा पोखरियाल, दिव्या पैन्यूली छात्र विशाल रावत, अदिति कलूड़ा, रितिका तोमर, तनिष्का, अवनी ग्वाड़ी, सिमरन कोठियाल, तन्वी रावत, नितिन पंवार, अनुभव नेगी, स्वरित पांडे, प्रकृति असवाल, गुंजन कंडवाल, तमन्ना रावत आदि मौजूद रहीं।
भाजपा तपोवन ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी के नेतृत्व में तपोवन तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर सुरेश उनियाल, जगमोहन पयाल, अमित भारद्वाज, जगदीश कंडारी, रविंद्र भंडारी, मदन पयाल, सरोज कोठारी, मोनिका तोपवाल, कविता कंडवाल, प्रतिमा रावत, विरेंद्र भंडारी, नरेंद्र कैंतुरा, मोहन नेगी, विनोद कुलियाल, राजेश ग्वाड़ी, संजय पयाल, अशोक कंडवाल, पूर्ण धमांदा आदि मौजूद रहे।
नामदेव अनंत सेवा मिशन ट्रस्ट की ओर से परशुराम चौक पर शहीदों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ. आदित्य कुमार, ऋतु शर्मा, भावना नीरज किशोर, अमिता मल्होत्रा, सरोज, धीरज अरोड़ा, हरेंद्र, राम गोपाल आदि मौजूद रहे।
देवभूमि ऋषिकेश ऑटो रिक्शा ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने शहीदों के परिवारों के लिए 5100 रुपये प्रधानमंत्री रक्षा कोष में जमा करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, राजेंद्र लांबा, सोनू लांबा, बच्चन गुप्ता, प्रकाश जाटव, नवीन जैन, सुरेश मोर्य, सुरेंद्र गोस्वामी, मोती राम, लोकेश तायल, कमल ममगाईं, जितेंद्र, शिवा आदि मौजूद रहे।
नगर कांग्रेस सेवादल ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में पुष्प अर्पितकर मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बाबूराम धारवान, शोभा भट्ट, प्रेमप्रकाश गौड़, शीला देवी, ओम प्रकाश, पूनम भट्ट, मुकेश शाह, नरेश कंडवाल, बबली प्रजापति, धर्मपाल, सुभाष वैरागी, लविश कुमार, ओम पंवार, गीता सौडी, बबली शर्मा, मालती देवी, कमला पांडे, ज्ञानेश मिस्त्री आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मुनिकीरेती क्रांति चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर विनोद चौहान, रोहित बिजल्वाण, विकास मोनियाल, मनीष कुकरेती, सागर सेमवाल, आशीष अग्रवाल, सागर चौधरी, विपिन कुमार, धनंनजय कुुमार, राजू यादव, अभिषेक पाल, राकेश नेगी, उत्तम सिंह, दीपक सेलवान आदि मौजूद रहे।
संत मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद नगर क्षेत्र में तिरंगे के साथ कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में अमित जायसवाल, रीना जायसवाल, प्रियंका, शिवानी क्षेत्री, सुमन भट्ट, सुमन नेगी, मीनाक्षी शर्मा, दीपा राजभर, वसुधा देवरानी, शांति नेगी, राधा भट्ट, सौम्या भटनागर, पूजा, सरिता, प्रियंका आदि शामिल रहीं।
सेवा भारती ऋषिकेश की ओर से शहीद जवानों की स्मृति में शांति मार्च निकाला गया। इसमें नरेंद्रपाल रावत, विपिन कुमार, दीपिका तायल, सीमा शर्मा, अभिनव गोयल, सोनू प्रभाकर, अनिता रैना, रवि तायल, शशांक अग्रवाल, विजय मौर्य, दीपक तायल, भारतभूषण कुंदानी, हरीष रावत आदि शामिल रहे।
आतंकी घटनाएं देश व समाज की प्रगति में बाधक
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अमर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में संस्थान के विद्यार्थियों के साथ फैकल्टी व चिकित्सक शामिल हुए। एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने कहा कि आतंकी घटनाएं देश व समाज की प्रगति में बाधक हैं। उधर संस्थान के छात्र -छात्राओं, चिकित्सकों व फैकल्टी सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मप्रकाश, प्रोफेसर बीना रवि, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. बलराम, डॉ. विनोद, पीएस राणा आदि मौजूद रहे।
निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में छात्रों ने श्रद्धांजलि
निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी ने अतिथि गणों, अध्यापकों और छात्र-छात्राओं के साथ कश्मीर के पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर निर्मल आश्रम सीईओ अर्जन गुरबख्शानी, एनडीएस प्रधानाचार्या ललिता कृष्नास्वामी, लोकेंद्र सिंह कैंतुरा, सर्वजीत कौर, विनोद बिजल्वान आदि उपस्थित रहे।
शहीदों की याद में छात्रों ने की प्रार्थना
मायाकुंड स्थित नि:शुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान के छात्रों ने शहीद जवानों की याद में प्रार्थना सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर स्कूल निदेशक डॉ. राजे नेगी, उत्तम सिंह असवाल, प्रिया क्षेत्री, कंचन नेगी, प्रतिभा रावत, दिव्या चमोली, दीपा सेमवाल, आरती बहुगुणा, पूजा पंवार, रवि कुकरेती, रमेश लींगवाल आदि उपस्थित रहे।
उधर, उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ऋषिता विश्नोई, मनप्रीत कौर, अभिलाषा बिष्ट, अभिनय, सामाजिक कार्यकर्ता सीमा बिरला, सुलेखा, प्रियंका आदि मौजूद रहीं। हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में जवानों की शहादत पर दु:ख प्रकट किया गया। इस मौके पर मंजू बड़ोला, नीलम गुप्ता, विमलेश शर्मा, संध्या गुप्ता, कविता रानी आदि मौजूद रहीं।
शहीद के पार्थिव शरीर पर चढ़ाए श्रद्धा सुमन
डोईवाला। शनिवार की सुबह शहीद मोहनलाल रतूड़ी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया। डोईवाला और भानियावाला चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद के शरीर पर पुष्प अर्पित किए। नगर चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, ईश्वरचंद अग्रवाल, सुबोध जिंदल, मंदीप बजाज, नीरज गुप्ता, दीपक पाल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भानियावाला में भी लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। जौलीग्रांट आदि क्षेत्रों में लोगों ने बाजार बंद रखा। विक्रम यूनियन के मनोज सक्सेना, पवन कुमार, पूरण कौशल, राशिद, सोनू विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, धर्म सिंह, ओमप्रकाश, अमित कुमार, राजेश कुमार और पूर्व सभासद विजय बख्शी आदि ने पाकिस्तान का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया। श्री हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा में प्रमुख व्यवसायी, राजन गोयल, रोशनलाल अग्रवाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, मंदीप बजाज, ममता सैनी, विक्रम नेगी, सियाराम गिरी, मनोज कांबोज, विनय जिंदल, कैलाश मित्तल, मनमोहन नौटियाल आदि मौजूद रहे। किड्स वर्ल्ड एकेडमी डोईवाला में श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रबंधक फुरकान अहमद कुरैशी, शबनम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च
भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने मंडल अध्यक्ष ऊषा जोशी के नेतृत्व में जवानों की याद में कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर महामंत्री रजनी बिष्ट, रोमा सहगल, मोनिका गर्ग, सरोज डिमरी, अनिता बहल, अनिता तिवाड़ी, सीमा शर्मा, कंचन वंसल, पून अरोड़ा, स्नेहलता शर्मा, अनामिका अग्रवाल, प्रभा कपूर आदि मौजूद रहीं। उधर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, बलवीर नेगी, बचन कंडवाल, पीपी जायसवाल, संजय शास्त्री, विक्रम भंडारी, गंभीर मेवाड़, प्रेमा नेगी, विमला नौटियाल, सुशीला शर्मा, मुन्नी ध्यानी, अंजू गैरोला, यशोदा नेगी, शकुंतला नेगी, सतेश्वरी मनोड़ी, विशेश्वरी, महेश्वरी, बचनी रावत, गुलाबी राणा, शिवप्रसाद जोशी, राजीव राणा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने श्यामपुर में फूंका पाकिस्तान का पुतला
श्यामपुर। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने श्यामपुर में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में पाकिस्तान का पुतला फूंका। वरिष्ठ कांग्रेसी देवी व्यास, विजयपाल सिंह रावत, राजेश व्यास ने कहा कि पूरा देश, कांग्रेस सेना और सरकार के साथ खड़ी है। पुतला दहन कार्यक्रम में कांता प्रसाद कंडवाल, प्रधान सतीश रावत, अशोक राणा, प्रदीप चंद्रा, रमेश रांगड़, विनोद चौहान, प्रधान शाकुंबरी बिष्ट, मानवेंद्र कंडारी, सत्या कपरूवान, पंकज रावत, मकान सिंह रावत, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैनाल गेट वीरभद्र हाईवे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, अरविंद चौधरी, आरपी दुबे, हरपाल राणा, सागर वर्मा, कपिल, बब्बन, कृष्ण कुमार, योगेंद्र, सचिन आदि मौजूद रहे। आईडीपीएल में आईडीपीएल बचाओ संघर्ष समिति द्वारा श्री राम मंदिर से लवली स्टोर होते हुए नई कॉलोनी से होकर रैली निकाली। बाद में श्री राम मंदिर में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली में सुनील कुटल्हैडिया, सारिका चौधरी, वायुराज, रामेश्वरी चौहान, सरोजनी लखेड़ा, मंजू रावत, रजनी विश्नोई आदि शामिल रहे। हिमालय विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में शहीदों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
डोईवाला। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बुल्लावाला के छात्रों ने रैली निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारेेबाजी की। रैली में विद्यालय संस्थापक जसविंदर सिंह, मुहम्मद आरिफ, फहीम, नरेंद्र, रूखसाना, अंजलि, मोनिका, शबनम, जावेद हुसैन, दीपक रावत, राजेंद्र तड़ियाल, सुभाष कुमार, राशिद अली, पूजा थापा आदि मौजूद रहे। भानियावाला तिराहे पर व्यापारियों और हिंदु संगठनों के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हरीश गुसांई, राजन गोयल, शेर सिंह सैनी, ईश्वर रौथाण, विवेक कुमांई, जितेंद्र रावत, विकी कुमाई, सतवीर मखलोगा, शुभम चौहान, मोहित उनियाल, मुमताज अली, सावन राठौर, भगवत आदि मौजूद रहे। रानीपोखरी के महावीर गुप्ता, सतीश सेमवाल, नवीन, नरेंद्र चौहान, संदीप जायसवाल, डॉ. राकेश सूद और राकेश तिवारी आदि ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।