{"_id":"5d17c21c8ebc3e3c6c0397c2","slug":"15618380879-rishikesh-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Sun, 30 Jun 2019 10:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलवेदर रोड में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने से श्यामपुर के ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द मामले का निस्तारण न हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे। आरोप है कि एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार मुआवजे को लेकर उपेक्षित रवैया अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ऑलवेदर रोड मुआवजा समिति के अध्यक्ष राकेश व्यास व संरक्षक गिरीश पैन्यूली ने कहा है कि यदि दस दिन के अंदर मुआवजा राशि नहीं मिली तो ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से जानकारी लेने पर कहा जाता है कि भूमि के प्रतिकर की धनराशि की मांग अर्जन निकाय परियोजना निदेशक से की गई है। धनराशि प्राप्त होते ही प्रतिकर वितरण की सूचना काश्तकारों को दी जाएगी। ज्ञापन में कहा गया कि जिन लोगों की भूमि अधिग्रहण की जद में आई है वो छोटे किसान व व्यापारी हैं। मुआवजा राशि न मिलने के कारण वो एक साल से कोई कार्य ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में चेतन रयाल, नंदन जोशी, सुंदर, देवेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, आशीष, रवि कश्यप आदि हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन