फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नो स्मोकिंग जोन बनाने के लिए धरातल पर करने होंगे काम

नो स्मोकिंग जोन बनाने के लिए धरातल पर करने होंगे काम

Sun, 30 Jun 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
नो स्मोकिंग जोन बनाने के लिए धरातल पर करने होंगे काम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी को नो स्मोकिंग जोन बनाने के लिए धरातल पर कार्य करने होंगे। पुलिस के सहयोग से ऋषिकेश स्मोकिंग मुक्त क्षेत्र बन सकेगा। यह बात शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की कार्यशाला में मेयर अनिता ममगाईं ने कही। शनिवार को बालाजी सेवा संस्थान देहरादून और जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ देहरादून के संयुक्त तत्वाधान मेें सार्वजनिक क्षेत्रों को नो स्मोकिंग जोन बनाने के लिए नगर निगम सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मेयर अनिता ममगाईं, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल, जिला सलाहकार अर्चना उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके त्यागी ने सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने पर कोटपा कानून की जानकारी दी। इस मौके पर बालाजी सेवा संस्थान की गढ़वाल डिवीजनल कोआर्डिनेटर प्रियंका तिवारी, कुमाऊं कोआर्डिनेटर दीपक पोखरियाल, रेखा उनियाल, अनुराग उनियाल, पार्षद जयेश राणा, शारदा सिंह, विकास तेवतिया, विजय बडोनी, मधु मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, शकुंतला शर्मा, जगत सिंह नेगी, शिव कुमार गौतम, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, मनीष बनवाल, अनिता रैना, लक्ष्मी रावत, रूपा देवी, रीना शर्मा, एसओ रायवाला अमरजीत सिंह रावत, उपनिरीक्षक राकेश चंद्रा, विनोद कुमार , कुंदन राम, सुमेर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


पुलिस करेगी चालान की कार्रवाई
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल ने तीर्थनगरी को स्मोंकिग मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए निगम और बालाजी सेवा संस्थान को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोटपा कानून के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम चलाएगा अभियान
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि सभी स्कूलों में धूम्रपान के प्रति जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्कूलों के आस पास तंबाकू सामग्री बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिस की सहायता भी ली जाएगी। सभी पार्षदों के साथ मिलकर निगम क्षेत्र मेें धुम्रपान के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। डीटीसी की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल ने बताया कि बालाजी सेवा संस्थान ने तीन साल मसूरी में लोगों को तंबाकू के प्रति जागरूक किया है। लगभग पांच प्रतिशत सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा कानून लागू किया जा चुका है। इसी तर्ज पर ऋषिकेश में भी स्मोकिंग के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed