फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एम्स निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी प्रगति रिपोट की जानकारी

एम्स निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी प्रगति रिपोट की जानकारी

Wed, 26 Jun 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
एम्स निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी प्रगति रिपोट की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से शिष्टाचार भेंट की। एम्स निदेशक ने संस्थान में पीजी स्तर पर वर्तमान में उपलब्ध सीटों को दोगुना (1200) करने का आग्रह किया। इसके अलावा अस्पताल में लगातार बढ़ते मरीजों के दबाव के मद्देनजर विस्तारीकरण की जरूरत बताई और इसके लिए 1000 अतिरिक्त बेड का प्रस्ताव रखा। प्रो. रविकांत ने बताया कि वर्तमान में ऋषिकेश एम्स में 960 बेड हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एम्स निदेशक ने संस्थान की प्रगति व मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मरीजों की सुविधा के मद्देनजर एम्स से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री से एम्स ऋषिकेश में शैक्षिक व अनुसंधान विषयों से जुड़ी गतिविधियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने एम्स संस्थान की प्रगति व विस्तारीकरण में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed