{"_id":"5d0fe16a8ebc3e58f66c0cf4","slug":"156132181710-rishikesh-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मुखर्जी ने देश के लिए समर्पित किया पूरा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मुखर्जी ने देश के लिए समर्पित किया पूरा जीवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन में हमेशा जनहित से जूड़े कार्यों को किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान राष्ट्र भक्त और देश से प्रेम करने वाले डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरुद्ध डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रवादी आंदोलन छेड़ा था। भारत के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से डॉ. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विपिन कैंतुला, ग्राम प्रधान सत्येंद्र धमांदा, अनीता रैना, भूपेंद्र राणा, गौतम राणा, जीवन जोशी, राजेंद्र रैना, रजनीश शर्मा, नेहा नेगी, शुभम संघल, विपिन पंत पार्षद, विरेंद्र रमोला पार्षद, कविता शाह, वीजेंद्र मोघा, देवदत्त शर्मा, मोनिका गर्ग, अंबरीश गर्ग,अशोक पाश्वान आदि मौजूद थे।